Maheshwar

Maheshwar

जमशेदपुर, झारखंड में जन्म। राँची विश्‍वविद्यालय, दिल्ली विश्‍वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया से अध्ययन। जेएनयू से चेक साहित्य पर एम.फिल. व पी-एच.डी. की उपाधि। कृतियाँ : विश्वयुद्ध और चेक साहित्य, चेक साहित्य : भाषा व सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य, चेक साहित्य : समय और सच, सहायता और अन्य कहानियाँ (विश्वयुद्ध सबन्धी अनूदित चेक कहानियाँ), महाकवि सूरदास  व स्वच्छ भारत। कई पुस्तकों का सम्पादन। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में अनुवाद व आलेख प्रकाशित। कई पुस्तकों में अनुवाद व आलेख शामिल। शैक्षिक प्रकाशक मधुबन की सीबीएसई पाठ्यक्रम में बाल सिनेमा पर आलेख शामिल। लोकायत, सबलोग, संवेद, शोध समवाय और अनन्तर के संपादन से सबद्ध। कई पुरस्कार प्राप्त। कई वृत्तचित्रों का निर्माण। दूरदर्शन के कार्यक्रम चले आओ चक्रधर चमन में व स्वतन्त्रता दिवस की कमेंट्री हेतु शोध। आकाशवाणी जमशेदपुर से कविताएँ प्रसारित। सप्रति : भारतीय ज्ञानपीठ में वरिष्ठ प्रकाशन अधिकारी व ‘नया ज्ञानोदय  के सह-संपादक।

Books By Maheshwar