Bharat Prasad

Bharat Prasad

(सुपरिचित कवि, आलोचक और  कथाकार)। जन्म : 25 जनवरी, 1970 ई. ग्राम-हरपुर, संतकबीरनगर (उ.प्र.)। प्रकाशित कृतियाँ : आलोचनाकविता की समकालीन संस्कृति, बीहड़ चेतना का पथिक : मुक्तिबोध, प्रतिबद्धता की नयी जमीन, बीच बाजार में साहित्य, सृजन की 21वीं सदी, देसी पहाड़ परदेसी लोग (पुरस्कृत), नयी कलम : इतिहास रचने की चुनौती;  काव्य संग्रह एक पेड़ की आत्मकथा (पुरस्कृत), बूंद-बूंद रोती नदी, पुकारता हूँ कबीर; कहानी संकलन और फिर एक दिन (पुरस्कृत) चौबीस किलो का भूत और विचार परक कृति : कहना जरूरी है। पुरस्कार : मलखानसिंह सिसौदिया कविता पुरस्कार (2014), युवा शिखर समान (2011), अबिकाप्रसाद दिव्य स्मृति प्रतिष्ठा पुरस्कार (2008) सहित पांच साहित्यिक पुरस्कारों से समानित। लगभग सभी प्रमुख पत्रिकाओं में कविताओं, लेखों और कथा साहित्य का निरंतर प्रकाशन व कविताओं का नेपाली, अंग्रेजी और बांग्ला में अनुवाद। मासिक पत्रिका ‘जनपथ’ के दो विशेषांकों सदी के शब्द प्रमाण-युवा कविता विशेषांक (2013), धरती का बचपन : बचपन की धरती (2019) का सपादन। सप्रति : प्रोफेसर, हिंदी विभाग, पूर्वोत्तर पर्वतीय विश्‍वविद्यालय, शिलांग (मेघालय)।

Books By Bharat Prasad