चंद्रबली सिंह द्वारा नाज़िम हिकमत की कविताओं का यह अनुवाद आपके समक्ष प्रस्तुत करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। चंद्रबली जी के लिए अनुवाद सांस्कृतिक संवाद का जरिया था। उन्होंने जिन कवियों को अनुवाद के लिए चुना उनके बारे में आजीवन सोचते, पढ़ते रहे। नाज़िम हिक़मत की कवितायें प ज़िंदगी उनके साथ रहीं। यह संकलन उन्होंने अपने जीवन के आखिरी दिनों में तैयार कर लिया था। यहां तक कि कविताओं का क्रम निर्धारित किया जा चुका था और भूमिका को भी अंतिम रूप दिया जा चुका था। लेकिन बीमारी के कारण वे इसे प्रकाशित नहीं करवा सके। उम्मीद है कि नाज़िम हिक़मत की कविताओं का यह अनुवाद इसके पाठकों, विद्यार्थियों और विद्वानों को पसंद आयेगा।
The post Hath Tatha Anya Kavita appeared first on pustaknaamaa.com.
]]>